आशीष श्रीवास्तव, फरवरी 4 -- ट्रेन की बोर्डिंग को लेकर जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीटीई यात्रियों का निर्धारित बोर्डिंग से अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करेंगे। यात्री के न आने पर टीटीई चेकिंग के समय ही अपने ईएफटी पर उस सीट पर नॉट टर्नअप (यात्री के बोर्डिंग स्टेशन पर आने की सूचना) दर्ज कर देगा। खाली सीट की सूचना अंकित होते ही ट्रेन में वेटिंग या आरएसी टिकट पर चल रहे यात्रियों को वह सीट आवंटित हो जाएगी। सीट आवंटित की सूचना सीधे यात्री के मोबाइल पर चला जाएगा। दरअसल अभी टीटीई यात्री के निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन पर न आने की स्थिति में यात्री का इंतजार अगले स्टेशन तक करते हैं। अगले स्टेशन पर न आने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को वह सीट आवंटित की जाती है। लेकिन अब रेल मंत्रालय जल्द ही सॉफ्टवेयर में बदलाव करने जा रहा है। इसको...