कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में गर्मी ने दस्तक दे दी है और अब लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। पछुआ हवा की जगह अब दक्षिण-पश्चिमी हवा का बहना शुरू हो गया है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। हल्के बादलों के बावजूद सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अगले 24 घंटों में पारा 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लोगों पर दिख रहा है गर्मी का असर गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिख रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है, क्योंकि तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं, गर्मी बढ़ते ही मौसमी फलों की मांग भी बढ़ गई है, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.