नई दिल्ली। रमेश त्रिपाठी, अप्रैल 7 -- राजधानी में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एक तरफ फरार बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है, तो दूसरी ओर झुग्गी बस्तियों में छिपे बदमाशों की पहचान की जा रही है। कुख्यात अपराधी बड़ी वारदातों के बाद झुग्गी बस्तियों में छिप जाते थे। इन्हें पकड़ने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। इससे निपटने के लिए पुलिस 'जेजे क्लस्टर समितियां' गठित कर रही है। पुलिस की इस पहल का मकसद झुग्गियों में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखना और वहां बाहर से आए संदिग्धों की पहचान करना है। झुग्गी बस्तियों के निवासियों को अपराध की ओर जाने से रोकने का काम भी समितियां करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक जिले में दो झुग्गी क्लस्टरों को चुना जाएगा। तीन महीने की समीक्षा के बाद अन्य स्थानों पर भी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.