उरई, जनवरी 6 -- उरई। जिले के कोंच, कालपी कोटरा, ऊमरी और एट में नए आरोग्य मंदिर खुलेंगे। इससे 10 से 15 हजार की आबादी वाले लोगों को अपने घर के आसपास ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य महकमे की इस कवायद से प्राइवेट अस्पतालों की जगह आसपास सरकारी अस्पतालों के खुलने से इलाज आसान होगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ अब 10 से 15 हजार की आबादी को लाभान्वित करने के लिए जगह-जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। अभी तक उरई में राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा के पास, बघौरा चुरखी बाईपास, अजनारी रोड रामनगर, कोंच बस स्टैंड के पास मैकेनिक नगर, लहरियापुरवा, ठडेश्वरी मंदिर के इलाहाबाद जालौर नगर में तोपखाना मोहल्ला और पहलवानवाड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। इसके अलावा अब 10 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इन नए आयुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.