हाथरस, नवम्बर 15 -- हाथरस। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अब जिले के सरकारी कार्यालयों में यातायात नियमों की कर्मियों को अधिकारी खुद शपथ दिलाएंगे। यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी करेंगे। डीएम की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है। यदि इस काम में किसी विभाग के द्वारा हीलाहवाली बरती गई तो लापरवाहों पर शिकंजा कसा जाएगा। हाथरस जिले की सड़कों पर वर्तमान में 12 लाख से अधिक वाहन दूरी तय कर हैं। आए दिन जिले की सड़कों पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। डीएम की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि सभी विभागों में अधिकारी यातायात नियमों की शपथ दिलाएंगे। साथ ही अधीनस्थों को यातायात नियमों के प्रति जागरु...