फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत अब जिला मुख्यालय पर 72 घंटे का धरना प्रदर्शन 14 की बजाय 12 फरवरी को करेगी। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान पर धरना प्रदर्शन अमेरिका-भारत कृषि समझौते के विरोध में जिला मुख्यालय पर 12 फरवरी को होगा। इसके बाद सभी किसान अपने खेत पर जाकर मेरा खेत मेरा अधिकार के तहत अमेरिका भारत कृषि समझौता एक सफेद कागज पर लिखकर जलायेगा। यह धरना प्रदर्शन पहले 14 फरवरी को होना था जिसको बदला गया है। अबकी बार जिला मुख्यालय पर घेराव को किसान आयेंगे तो समस्या का हल कराये बिना किसान नहीं जाएंगे। इस दौरान नीवलपुर, आमिलपुर, रामपुर ढपरपुर, भोपत नगला, नेकपुर खुर्द में बैठक कर किसानों को जानकारी दी गयी। अभय यादव, अनुज राजपूत, पुजारी कटियार, रविंद्र शाक्य, हिमांशु राजपूत आदि की मौजूदगी रही...