बरेली, फरवरी 24 -- बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के तहत इस वर्ष कुर्बानी से जुड़ी पूरी प्रक्रिया केवल सऊदी अरब सरकार के अधिकृत 'नुसुक मसार' पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होगी। इस फैसले के बाद निजी एजेंटों और अनधिकृत चैनलों के जरिए कुर्बानी कराने का दावा करने वालों में हड़कंप मच गया है। जारी गाइडलाइन के अनुसार बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी केवल पोर्टल पर उपलब्ध अधिकृत 'अदाही प्रोजेक्ट' के माध्यम से ही वैध मानी जाएगी। किसी भी निजी एजेंट, ट्रैवल ऑपरेटर या अनधिकृत संस्था के जरिए कराई गई कुर्बानी को मान्यता नहीं दी जाएगी। स्पष्ट किया गया है कि अधिकृत प्रक्रिया से बाहर की गई किसी भी व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ...