बरेली, नवम्बर 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सुभाष नगर माल गोदाम रोड के बाद अब जाट रेजिमेंट सेंटर में तेंदुआ देखा गया। रेजिमेंट सेंटर के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। टीम देर रात तक इस क्षेत्र में कांबिंग करती रही। टीम को कुछ जगहों पर तेंदुआ के पगचिह्न तो मिले, लेकिन यह काफी पुराने हैं। जाट रेजिमेंट सेंटर कैंपस में लगे सीसीटीवी में भी तेंदुआ 28 सितंबर को दिखा है। कुछ दिनों पहले सुभाष नगर मालगोदाम के पास कुछ लोगों ने तेंदुआ देखा था। इसकी जानकारी पुलिस के साथ वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने मालगोदाम के आस-पास व पुरानी जेल के पास कांबिंग की, लेकिन उसकी उपस्थिति के साक्ष्य नहीं मिले। यहां रहने वालों को अलर्ट किया गया। एक सप्ताह बाद अब शुक्रवार को जाट रेजिमेंट कैंपस में तेंदुआ देखा गया। वन विभाग को जाट रेजिमेंट की ओर से दी गई सू...