हापुड़, मार्च 19 -- बसपा नेता और महिला समेत तीन को घायल कर चुके तेंदुए की धरपकड़ न होने से भयभीत चल रहे ग्रामीणों को अब जल्द ही राहत मिल सकती है, क्योंकि तेंदुए की धरपकड़ को वन टीम ने जंगल में पिंजरा लगा दिया है। सिंभावली क्षेत्र के गांव बुकलाना में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत चल रहे हैं। क्योंकि एक सप्ताह के भीतर तेंदुए ने हमला कर बसपा नेता धर्मसिंह नवादा समेत महिला शहाना मलिक बक्सर और भूपेंद्र ंिसंह बुकलाना को घायल कर दिया गया है। तेंदुए की दहशत के चलते खेतों में कामकाज से लेकर फसलों की रखवाली करने वालों की तादाद में भारी गिरावट आने के साथ ही महिला बच्चे तो पशुओं के लिए चारा तक लाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में फैल रही दहशत को देखते हुए वन विभाग ने अब कमर कस ली है, जिसने तेंदुए को अपनी गिरफ्त में जकडऩे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.