मुंगेर, दिसम्बर 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर पर अब आपको मेडिसीन 24 घंटें मिलेंगी। स्टेशन परिसर में दवा-दोस्त काउंटर खुल चुका है। इससे जहां यात्रियों को बड़ी राहत मिलेंगी, वहीं शहरवासियों को भी इमरजेंसी सेवा के रूप में मेडिसीन मुहैया करायी जाएगी। मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दवा-दोस्त काउंटर का उद्घाटन किया। काउंटर का उद्घाटन होते ही रेलयात्रियों की भीड़ काउंटर पर उमड़ने लगी। मौके पर एसएस दीपक कुमार ने बताया कि शहर में मेडिसीन की कई दुकानें हैं, लेकिन इमरजेंसी सेवा के दौरान, खासकर रात्रि में इसकी सेवा नहीं मिल पाती। यात्रियों और शहरवासियों को भी दवाई रात्रि में मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्टेशन परिसर में दवा-दोस्त काउं...