हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लाल डांठ तिराहे से पनचक्की की ओर जाने वाले मार्ग को अब 'जनरल बीसी जोशी मार्ग' के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को हुए नामकरण समारोह में नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और उत्तराखंड की धरती के गौरव जनरल बीसी जोशी के नाम से इस महत्वपूर्ण मार्ग को जोड़ पा रहे हैं। मेयर ने कहा कि जनरल जोशी ने भारतीय सेना में जो सेवाएं दीं, वह देश के लिए अविस्मरणीय हैं। ऐसे महान सपूत के नाम पर मार्ग का नामकरण कर शहरवासियों को भी गौरव का अनुभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शहर की पहचान से जुड़े प्रमुख मार्गों का नामकरण उन लोगों के नाम पर किया जा रहा है, जिन्होंने समाज, देश और संस्कृति के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.