आगरा, जनवरी 9 -- ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब जनरल टिकट खरीदना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि सस्ता भी पड़ेगा। अगर आप रेलवे के 'रेलवन ऐप' के जरिए जनरल टिकट बुक करते हैं, तो आपको किराये में तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह खास ऑफर 14 जनवरी से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। रेलवे ने यह कदम डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और यात्रियों को सहूलियत देने के लिए उठाया है, ताकि लोग टिकट खिड़की की लंबी लाइनों से बच सकें और आसानी से अपना टिकट ले सकें। यह भी पढ़ें- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें पुरी, कोलकाता, गंगासागर और अयोध्या की सैर अब हर तरह के पेमेंट पर फायदा पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पहले ऐप पर जनरल टिकट बुक करते समय छूट का फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलता था, जो आर-वॉलेट के जरिए पेमेंट करते थे। लेकिन अब रेलवे ने य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.