उन्नाव, दिसम्बर 3 -- शिव विनीत वाजपेई उन्नाव। जिला प्रशासन ने मातृ व शिशु मृत्यु दर घटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर नवाबगंज, हसनगंज, बांगरमऊ, पुरवा और सफीपुर स्थित प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) में मदर एंड नियोनेटल यूनिट (एमएनयू) की स्थापना की जाएगी। इन यूनिट्स में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव व नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। मदर एंड नियोनेटल यूनिट (एमएनयू) एक समेकित चिकित्सा सुविधा है, जो प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान और प्रसवोत्तर देखभाल के लिए तैयार की जाती है। इस यूनिट में मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी जटिलताओं (जैसे प्रीक्लेम्पसिया, ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर) के मरीजों के लिए आपात चिकित्सा सुविधा होती है। साथ ही, नवजात शिशुओं को जन्म के बाद सांस लेने में दिक्कत,...