हरदोई, जनवरी 3 -- संडीला। अधिवक्ता समिति संडीला के निर्वाचन में शनिवार को नामांकन वापसी के बाद चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब चार पदों पर मुकाबला होगा, जबकि शेष पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होंगे। निर्वाचन अधिकारी फरोग अंजुम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए देवी शरण सिंह, मोहम्मद नसीम खां और हरिशचंद्र के बीच मुकाबला होगा। मंत्री पद पर ठाकुर प्रसाद, नागेंद्र कुमार मिश्रा और मोहम्मद वसीम खान, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार वर्मा और संत कुमार यादव, तथा संयुक्त मंत्री पद पर मोहम्मद नवाब और शिवेंद्र सिंह चुनावी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...