सिद्धार्थ, मई 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जनपद के सभी तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा। पांच से 10 एकड़ जमीन पर बनने वाले विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। इसमें डेढ़ हजार विद्यार्थियों को पढ़ाई की सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय खोलने के बारे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र मिलने के बाद बीएसए शैलेश कुमार ने निशुल्क जमीन के लिए नौगढ़ को छोड़कर सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। नौगढ़ तहसील में उस्का बाजार कस्बे में भूमि चिन्हित होने के बाद निर्माण के लिए बजट का आवंटन भी हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। शेष बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, डुमरियागंज तहसीलों में भूमि मिलते ही बजट और भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्येक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.