जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत भले ही कुछ ही दिनों बाद होनी है, लेकिन साइबर ठगों ने पहले ही अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की आस्था और यात्रा की तैयारी को भुनाते हुए साइबर अपराधी अब उन्हें फर्जी पैकेज, टिकट और पास बुकिंग के नाम पर ठगने लगे हैं। साइबर सेल को अबतक दो दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। ठगों द्वारा लोगों के मोबाइल पर आकर्षक यात्रा पैकेजों से संबंधित मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें एक लिंक दिया होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उसे हेलीकॉप्टर सेवा, होटल बुकिंग, यात्रा पास आदि के नाम पर फर्जी बुकिंग का झांसा दिया जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपये की निकासी हो जाती है। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। साइबर ठग चारधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.