भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को नागरिक सुविधाओं के लिए अब नगर निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नगर आयुक्त ने शहर में नक्शा पास कराने, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और ट्रेड लाइसेंस जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को जल्द ही पूरी तरह ऑनलाइन करने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था को ईआरपी मॉड्यूल के तहत लागू किया जाएगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत होगी। पार्षदों को दिया जाएगा प्रशिक्षण नगर आयुक्त ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी पार्षदों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इससे पार्षद अपने वार्ड की जनता को इन ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने में बेहतर तरीके से मदद कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित प्रभाग के प्रभारियों और कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.