उरई, अक्टूबर 24 -- उरई। छठ महापर्व मनाने और दीवाली बाद काम पर लौट रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें व रोडवेज बसें भूसे की तरह भरकर चल रही हैं। लोगों को बैठना तो दूर, खड़े होने तक लाले हैं। लोग रास्ते भर परेशानियां उठाते हुए गतंव्य तक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को झांसी-कानपुर से होकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों का हाल जाना। साथ ही यात्रियों से संवाद किया तो बिहारी परिवारों का दर्द जुबां पर आ गया। बोले अब क्या करें। त्योहार मनाने घर जाना ही है, चाहे जितनी परेशानी आएं। साल भर में एक बार पर्व आता है। वह उसको छोड़ नहीं सकते। शुक्रवार को मुंबई से उरई होते हुए गोरखपुर व छपरा जाने वाली ट्रेनों में इस कदर भीड़ थी कि यात्री खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। दोपहर को आई अंत्योदय एक्सप्रेस के हर कोच में भीड़ थी। आगे और पीछे के कई बोगी तो ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.