बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं, संवाददाता। केंद्र सरकार की पांच लाख रुपये से उपचार दिलाने वाली आयुष्मान भारत योजना को लेकर खुशखबरी है। इस योजना के तहत पात्र करीब 38 हजार परिवार ऐसे हैं जिनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे परिवारों को सरकार व शासन प्रशासन ने फिर मौका दिया है। डेढ़ महीने से अधिक समय का मौका दिया है। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार हो गया है। घर-घर जाकर कर्मचारी आयुष्मान कार्ड बनाने लगे हैं। जनपद में 15 जनवरी से चल रहे आयुष्मान कार्ड अभियान को शासन-प्रशासन ने आगे बढ़ा दिया है। अब यह कार्ड बनाने का अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें पंचायत घर, राशन की दुकान, सभी अस्पतालों व जनसेवा केंद्रों पर बनाये जायेंगे। इसके अलावा आशा, एएनएम, व सीएचओ घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवायेंगे। सीडीओ केशव कुमार के निर्देशन में माइक्...