पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में अब वर्षा के आसार घटते जा रहे हैं। इस बीच तीन-चार दिनों तक प्रचंड गर्मी का मौसम रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कुछ ऐसा ही बता रहा है। हालांकि पड़ोसी जिला अररिया और किशनगंज में कुछ-कुछ स्थानों पर वर्षा के लक्षण दिखाए गए हैं। लोग बता रहे हैं कि प्री-मानसून ने अंतिम दिन अपना सब कुछ समेट लिया। इस दौरान पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 78 प्रतिशत और शाम के आद्रता 75 प्रतिशत रही। दिन भर लोगों ने उमस भरी गर्मी का सामना किया। .....कैसा रहेगा रविवार: रविवार का दिन गर्म और आंशिक बादलों वाला रहेगा। तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दिन गरज के साथ बारिश होने की भी ...