गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र की ओर से अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी निगम की बसों से जोड़ा जाएगा। परिवहन मंत्री के आदेश के बाद इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर में कुल 47 रूटों को चिह्नित किया गया है। परिवहन निगम के मुताबिक हाल ही में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस योजना पर काम करने का आदेश दिया है। इसके बाद रूट चिह्नित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर से जुड़ने व लंबी रूटों पर यात्रा करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस माह के अंत तक बसों का संचालन शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है। बताते हैं कि महाकुंभ से खाली हुई बसों का सदुपयोग कर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। खास बात यह भी है कि बसों को चलाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.