लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- लखीमपुर। गोशाला में रखे गए गोवंशीय पशुओं को अब हर मौसम में हरे चारे का स्वाद मिलेगा। जिस समय हरा चारा नहीं होता है उस समय इन पशुओं को साइलेज चारा दिया जाएगा। इसको लेकर पहली बार टेंडर किया गया है। पशु आहार बनाने वाली कपिला पशु आहार को यह टेंडर मिला है। माना जा रहा है कि साइलेज पौष्टिक चारा है। पशु इसे चाव से खाते हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि साइलेज चारा आपूर्ति के लिए पांच कंपनियों ने टेंडर डाला था। इसमें कपिला पशु आहार कंपनी का टेंडर फाइनल किया गया है। 7.27 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कंपनी साइलेज चारा उपलब्ध करागी। उन्होंने बताया कि साइलेज एक प्रकार का संरक्षित हरा चारा होता है। साइलेज हरे चारे को संरक्षित करने का एक तरीका है। जिस समय हरा चारा होता है उसको छोटे-छोटे टुकड़ों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.