मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गोदामों और घरों में रखे अनाज को अब चूहे नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। बीआरए बिहार विवि के विज्ञान के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार ने चूहों पर काबू पाने के लिए यंत्र तैयार किया है। इस यंत्र का यूनाइटेड किंगडम में पेटेंट किया गया है। उन्होंने बताया कि चूहों पर अंकुश लगान वाले इस यंत्र का का नाम अल्ट्रासोनिक एंड सेंट बेसड रॉडेंट डिटेरेंट डिवाइस है। प्रो. मनेंद्र कुमार ने बताया कि चूहे आज घरों, खेतों, गोदामों, खाद्य भंडारण स्थलों, वाहनों तथा विद्युत प्रणालियों के लिए एक भारी समस्या बन चुके हैं। ये न केवल आर्थिक क्षति पहुंचाते हैं, बल्कि मनुष्य में अतिहानिकारक रोग जैसे प्लेग, लेप्टोस्पाइरोसिस, सैलमोनेलोसिस, लासा फीवर भी फैलाते हैं। चूहे के पारंपरिक नियंत्रण उपाय जैसे जहर, पिंजरे और ...