सीवान, नवम्बर 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अक्टूबर महीने के अंत में हुई अनियमित और तीव्र बारिश ने जिले के किसानों की कृषि गतिविधियों को काफी प्रभावित किया था। मौसम की मार से धान की कटनी समय पर नहीं हो पाई, जिसके कारण रबी सीजन की तैयारी भी पिछड़ गई थी। कई क्षेत्रों में खेत जलभराव से प्रभावित हुए और धान की फसल कटाई योग्य अवस्था में होते हुए भी किसान मजबूरी में इंतजार करते रहे। लेकिन मौसम के सुधरते ही कृषि कार्यों में फिर से तेजी लौट आई है और अब किसान गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की बोआई के लिए पूरी तरह जुट गए हैं। जिले के अधिकांश गांवों में पिछले एक सप्ताह से धान की कटाई का काम तेज गति से चल रहा है। कटाई के बाद किसान तुरंत खेतों को जुतवाकर गेहूं की बुवाई शुरू कर रहे हैं। ताकि फसल चक्र प्रभावित न हो। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.