जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर, संवाददाता। किसान मौसम को देखते अब लेट वेराइटी के गेहूं की बुआई करें। ध्यान रहे बुआई सीधी लाइन में सीडड्रिल से ही करें। बुआई में बीज की मात्रा औसत से अधिक डालें। अन्यथा जमाव ठीक नहीं होगा जिससे उपज प्रभावित होगी। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार अब 25 दिसम्बर तक किसी भी हालत में बुआई कर दें। रबी सीजन में अधिकांश किसान गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि की बुआई लगभग पूरी कर लिए हैं। परन्तु अभी कई किसान ऐसे हैं जो खेत में पलेवा न देने पाने की स्थिति में गेहूं की बुआई नहीं कर सके हैं। ऐसे केवीके बक्शा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने सलाह दी है कि लेट वेराइटी के गेहूं का बीज बुआई में प्रयोग करें। क्योंकि ठंड अधिक हो जाने से मिट्टी में पड़ने के बाद बीज सिकुड़ सकते हैं। इसलिए औसत से अधिक बीज की मात्रा बोएं। लेट व...