जौनपुर, दिसम्बर 18 -- जौनपुर, संवाददाता। दिसम्बर आधा से अधिक बीत गया है।परन्तु अभी गेहूं की फसल को वह तापमान नहीं मिल रहा था जिससे पौधों की बढ़वार सुनिश्चित हो। इससे स्पष्ट रूप से उत्पादन घटने का अंदेशा किसानों को हो रहा था। इससे किसान चिन्तित और मायूस थे। गत चार दिनों से पछुआ हवा चलने के कारण वातावरण में आद्रता बढ़ने के साथ ठण्ड भी भयंकर पड़ने लगी है। जो गेहूं की फसल के लिए काफी हितकर है। हिन्दुस्तान ने जिले के किसानों से बात की तो सभी ने कहा कि ठण्ड बढ़ने से गेहूं के बेहतर उत्पादन के आसार बढ़ गए हैं। किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ गयी है। पछुआ हवा चलने से ठण्ड बढना फसलों के लिए लाभदायक है। अब गेहूं समेत अन्य फसलें खुशहाल हो जाएंगी। पौधों का विकास अच्छा होगा तो उपज भी बढ़ेगी। जलालपुर के बीबनमऊ गांव के किसान पूर्व प्रधान लाल बहादुर यादव का कहना...