कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को फरवरी माह में निःशुल्क राशन वितरण में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इस चालू फरवरी माह से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पहले जहां दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल प्रति यूनिट मिलता था। अब उसके जगह पर 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल प्रति यूनिट मिलेगा। वहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को 21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल के प्रति कार्ड के जगह पर अब नये दिशा निर्देश के आधार पर 10 किलो गेहूं तथा 25 किलो चावल प्रति कार्ड निशुल्क मिलेगा। जिला पुर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को फरवरी का निःशुल्क राशन 8 फरवरी से 26 फरवरी तक गेहूं-चावल वितरण किया जाय...