बिहारशरीफ, मार्च 8 -- अब गुड़, गोबर व छाछ से किसान तैयार रहे जैविक खाद तिलैया-बड़हरी के प्रज्ञा कृषक समूह की अनोखी पहल मिट्टी और फसलों के लिए है काफी लाभदायक फोटो : जैविक खाद : जैविक खाद का अवलोकन करते किसान। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। आत्मा, नालंदा द्वारा सम्बद्ध प्रज्ञा कृषक हित समूह, तिलैया-बड़हरी के किसानों ने अनूठी पहल की है। गुड़, गोबर व छाछ से जैविक खाद बनायी जा रही है। समूह की सदस्य बड़हरी की विभा देवी ने इस दिशा में कदम उठायी है। इसमें उनके पति सुनिल कुमार और उनके पुत्र अमन वर्मा के सपोर्ट और सहयोग देकर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान दिया है। किसान सुनील कुमार ने कहा कि यह बहुत ही सरल और सस्ता खाद है। इसे कोई भी अपने घर में आसानी से बना सकता है। बी फार्मा के छात्र अमन वर्मा ने इन वस्तुओं से खाद बनाने का दावा किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.