वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को रात के तापमान में गिरावट हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे भी यह जारी रहेगी। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाएगा। बुधवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया हुआ था। सात बजे दृश्यता सात सौ मीटर दर्ज रही। दिन का तापमान 26 और रात का सामान्य से 1.4 डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन रात में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। जिसके प्रभाव से शुक्रवार से तापमान में गिरावट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...