अररिया, नवम्बर 27 -- अररिया, निज संवाददाता विधान सभा चुनाव संपन्न होने के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। नई सरकार के मंत्रियों ने भी अपने अपने विभाग का कार्यभार संभाल लिया है।इसी के साथ अगले साल होने वाले गांव की सरकार यानि पंचायत चुनाव को लेकर गांवों का माहौल चुनावी हो गया है। जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए संभावित उम्मीदवारों ने दावेदारी व तैयारी शुरू कर दी है।इन पदों पर आरक्षण कोटी में बदलाव की संभावना को लेकर वैसे संभावित उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत के लोगों से रायसुमारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक सरकार से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है।इतना जरुर है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दस वर्षो पर आरक्षण कोटी लागू किया जाता है। विदित हो कि 1978 म...