रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। जिला अस्पताल के मरीजों को अब बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है। वह अक्सर गर्मियों के मौसम में बिजली जाने पर पसीना बहाते या फिर हाथ के पंखे से हवा करते दिखाई देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जिला अस्पताल सौर ऊर्जा से लैस हो चुका है। यहां अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी और प्रत्येक के वार्ड में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। जिससे अब लगातार आपूर्ति मिलेगी। अब बिजली की जाने के बाद भी उसकी कमी महसूस नहीं होगी, उससे लगातार पंखे संचालित रहेंगे और मरीजों को गर्मियों के मौसम में परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही उन्हें पसीना बहाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में 300 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। हालांकि अस्पताल में अपना विद्युत उपकेंद्र भी है, जहां एक बड़ा ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। यहां से पूरे अस्पताल को विद्युत आपूर्ति होती...