अररिया, दिसम्बर 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। डेंटिकल डेंटल क्लिनिक ने आधुनिक दंत उपचार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए विश्व-प्रसिद्ध थ्री-शेप ट्रायोस यानि डिजिटल इंट्रा-ओरल स्कैनर से इलाज का शुभारंभ किया है। इंट्रा-ओरल स्कैनर का अर्थ है-एक ऐसी डिजिटल मशीन जो मुंह के अंदर के दांतों और मसूड़ों की तुरंत, बिना किसी दर्द और बिना मोल्ड वाले पेस्ट के हाई-रेज़ोल्यूशन थ्री डी तस्वीरें तैयार करती है। इससे इलाज अधिक तेज, सटीक और सुविधाजनक हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि यह तकनीक पारंपरिक छाप यानि इम्प्रेशन लेने की प्रक्रिया को लगभग समाप्त कर देती है और कुछ ही मिनटों में बेहद साफ, त्रि-आयामी स्कैन उपलब्ध कराती है। इससे क्राउन, ब्रिज, रूट कैनाल, अलाइनर और जटिल रेस्टोरेटिव प्रक्रियाओं में अभूतपूर्व सटीकता मिलती है। खास बात यह कि पूरा पूर्वोत...