हाथरस, जुलाई 1 -- हाथरस। मुरसान के गॉव लहरा नगला प्रेमा में विकास खंड मुरसान क्षेत्र पंचायत निधि से बनायी गयी सीसी टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर पगड़ी पहनाकर पीतांबर उढाकर स्वागत व सम्मान किया।। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय ने पूरे जनपद के प्रत्येक गांव के सर्व समाज में विद्युतीकरण, नाली सड़क, खरंजा, सामुदायिक केंद्र, बारातघर व हैंडपंप आदि कार्य किये। जो भी कार्य शेष रह गये है। उनको जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की निधि से जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, घनश्याम दास शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, गिर्राज शर्मा, जगदीश...