नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- इंग्लैड की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया है। फ्रेया डेविस सिर्फ 29 साल की हैं, लेकिन वह अब आपको आगे प्रोफेशनल क्रिकेट खेलती हुई नजर नहीं आएंगी। फ्रेया डेविस ने ये फैसला इसलिए किया है, क्योंकि अब अपना करियर वकालत की दुनिया में बनाना चाहती हैं। अब वह क्रिकेट छोड़कर कानून के क्षेत्र में ट्रेनी सॉलिसिटर के रूप में अपना नया करियर शुरू करने जा रही हैं। हैंपशायर की महिला टीम को वनडे कप के फाइनल में लंकाशायर के खिलाफ हार मिली और यह फ्रेया डेविस का आखिरी प्रोफेशनल मैच था। फ्रेया डेविस ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा 9.3 ओवर में 38 रन देकर फ्रेया डेविस ने एक विकेट भी लिया, लेकिन ये किसी काम नहीं आया, क्योंकि गैबी लेविस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.