आजमगढ़, फरवरी 5 -- आजमगढ़,संवाददाता। अब जिले में कोटेदार भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इसके बदले में उन्हें पारिश्रमिक के रूम में पांच रुपये दिया जायेगा। कोटेदारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कोटेदारों का विवरण सीएमओ को उपलब्ध करा दिया गया है। कोटेदारों का आईडी पासवर्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में एएनएम,आशा बहू, पंचायत सहायक के साथ कोटेदार भी सहयोगी होंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटेदारों को आईडी जारी किए जाने के जिला पूर्ति अधिकारी की तरफ से सभी कोटेदारों का विवरण उपलब्ध कराया जा चुका है, ताकि सभी कोटेदारों का आईडी पासवर्ड जारी किए जा सके। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों...