आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समस्या दूर करने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। किसान किसी भी तरह की दिक्कत होने पर घर बैठे शिकायत कर सकेंगे। उनके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक इस नंबर पर किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी। जनपद में करीब नौ लाख छह हजार किसान पंजीकृत हैं। आठ लाख 86 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलती है। वंचित किसान अपनी समस्या दूर कराने के लिए परेशान रहते हैं। कृषि विभाग, राजस्व विभाग और बैंक के चक्कर काट रहे हैं। नाम मिस मैच, बैंक खाते में त्रुटि, आधार सीडिंग सहित अन्य समस्याओं के कारण ये किसान पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित हो गए थे। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कृषि विभाग ने अभियान चलाया था। राजकीय बीज गोदामों पर किसानों की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.