कौशाम्बी, फरवरी 1 -- यूपी पुलिस के कथित हाफ एनकाउंटर पर की गई इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती ने कौशाम्बी में भी पुलिस महकमे के भीतर खलबली मचा दी है। कहना गलत नहीं होगा कि ताबड़तोड़ ग्लाक पिस्टल चलाने वाले जवानों के हाथ अब कांपने लगे हैं। निरीक्षक, उप निरीक्षक और आरक्षियों को नौकरी पर खतरे का डर सताने लगा है। अधिकारी भी चिंतित हैं। हालांकि, वह उच्च न्यायालय की तल्खी के विपरीत कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। हाफ एनकाउंटर करने में कौशाम्बी पुलिस के हाथ जरा भी नहीं कांपते हैं। बात बीते वर्ष 2025 की करें तो गोकशी, हत्या, लूट, चोरी, दुष्कर्म व हत्या का प्रयास जैसी घटनाओं को कारित करने वाले बदमाशों पर कार्रवाई जिले की पुलिस ने रंग पर्व होली के त्योहार से पहले मार्च में ही शुरू कर दी थी। अपराधियों को लंगड़ा करने में किसी तरह का कोई संकोच नहीं किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.