हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। कैंसर मरीज को अब लखनऊ नहीं हरदोई मेडिकल कॉलेज में भी इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए मेडिसिन विभाग में एक वार्ड बना दिया गया है, जहां पर दो बेड की व्यवस्था की गई है। कैंसर डे केयर सेंटर का संचालन 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी दो मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। 30 अप्रैल तक पूरा स्टाफ भी हो जाएगा। ताकि कैंसर से ग्रसित मरीज का सही ढंग से इलाज किया जा सकेगा। प्राथमिक तौर पर जैसे ही कोई मरीज को कैंसर होने की आशंका होती है तो उसकी जांचों की सुविधा भी यहीं पर सभी उपलब्ध होगी, ताकि शुरुआती दौर पर ही कैंसर जैसी महामारी को खत्म किया जा सकेगा। डॉ.जेबी गोगोई प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ने बताया कि कैंसर के मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए कैंसर-डे केयर सेंटर का संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.