बांका, फरवरी 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में अब कैंप लगाकर शिक्षकों की शिकायतों का समाधान किया जायेगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कैंप आयोजित कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज करायी गयी शिकायतों की त्वरित गति से समाधान किये जाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। शिक्षा विभाग कैंप के माध्यम से शिक्षकों और विभागीय कर्मियों की समस्या का समाधान संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। इसको लेकर एक सप्ताह में इससे संबंधित एसओपी जारी किये जाने की संभावना है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक और कर्मी वेतन भुगतान, स्थानांतरण व प्रोन्नति सहित विभिन्न तरह की शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आने वाली समस्या का समाधान जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर पर समाधान किया जाता है। लेकिन इस पर मिलने वाल...