भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला प्रशासन अब केंद्रीय परियोजनाओं को उड़ान देने की तैयारी में जुट गया है। डीएम ने भागलपुर में प्रस्तावित पीरपैंती थर्मल पावर की स्थापना, बटेश्वर-कटरिया के बीच गंगा रेल ब्रिज का निर्माण और बटेश्वर स्थान के समीप ओरियप में निर्माणाधीन विक्रमशिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण में तेजी के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहलगांव के एसडीएम और डीसीएलआर को कहा कि तीनों मेगा प्रोजेक्ट जल्द शुरू करने में देरी की समस्या को समन्वय बनाकर जल्द दूर करें। डीएम ने 21 जनवरी को स्पॉट का निरीक्षण किया था। जिसकी कार्रवाई की रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गई है। मंदिर-कब्रिस्तान की जमीन अर्जन में अड़चन दूर करेंगे डीसीएलआर प्रोसिडिंग के मुताबिक, पीरपैंती अंचल के कुल 06 मौजा से भू-अर्जन का कार्य चल रहा है। जमीन मुआव...