बिहारशरीफ, मई 29 -- अब किसान आईडी के बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ 6 जून से धान का बीज भी मिलेगा सब्सिडी पर सिलाव में किसानों के लिए शारदीय खरीफ अभियान शुरू सिलाव, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड सभागार में बुधवार को हुए कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को साफ बताया गया कि अब केंद्र सरकार की सभी कृषि योजनाओं और पीएम किसान योजना के डेटा अपडेट के लिए किसान आईडी बनवाना अनिवार्य होगा। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें तुरंत अपना किसान आईडी बनवा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में किसानों को यह भी खुशखबरी दी गई कि 6 जून से धान का बीज सब्सिडी पर उपलब्ध होगा, जिसके बाद जरूरतमंद किसान इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, सरकार 76 प्रकार के कृषि यंत्रों पर भी भारी सब्सिडी दे रही है, ताकि किसान आधुनिक खेती अपना सकें। कम पानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.