शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुस्तकालय को अब मोबाइल-फ्री जोन घोषित किया जाएगा। पुस्तकालय में बैठकर रील और वीडियो देखने पर रोक रहेगी। अखबार और किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा इंतजार कर रहे लोगों के समय का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यह पहल डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की है। करीब आठ महीने पहले कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान डीएम ने फरियादियों की लंबी कतार देखी थी। तब यह निर्णय लिया गया कि इंतजार के दौरान लोगों का समय उपयोगी बने, इसके लिए परिसर में पुस्तकालय की व्यवस्था कराई जाए। पुस्तकालय में दैनिक अखबार, पत्रिकाएं और विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध कराई गईं। हाल में जानकारी मिली कि कुछ लोग पुस्तकालय में बैठकर मोबाइल पर रील और वीडियो देख रहे हैं। इसके बाद इसे मोबाइल-फ्री जोन बनाने ...