प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा का बढ़ता जल अब कछारी क्षेत्र में फैल रहा है। इसका अधिक असर संगम में नहीं है, लेकिन फाफामऊ से सलोरी तक कछार में गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर देखा जा सकता है। कछार में फैलता पानी देख कछारी क्षेत्र में रहने वालों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। बक्शी बांध स्लूज गेट के आसपास भी गंगा पर निगरानी बढ़ाई गई है। फाफामऊ में रविवार रात गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था, वहीं छतनाग में चार घंटे में सिर्फ एक सेमी वृद्धि हुई। नैनी में शाम चार बजे से ही यमुना का जलस्तर स्थिर रहा। इससे पहले बीते 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक) में फाफामऊ और छतनाग में गंगा का जलस्तर क्रमश: 43 सेमी और 35 सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना के जलस्तर 37 सेमी वृद्धि हुई। सिंचाई विभाग बाढ़ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.