बांका, जनवरी 9 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रहे छात्रों की पढाई अब किताब के बिना बाधित नहीं होगी। बिहार सरकार ने नये सत्र 2026-27 से कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यक्रम की पुस्तकों का वितरण करने का फैसला लिया है। सरकार के इस ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले से बांका जिले के कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्र-छज्ञत्राओं को भी बडी राहत मिलेगी। हालांकि, पिछले साल से कक्षा नौ से 12 वीं तक के बच्चों के बीच मुफ्त नोटबुक का वितरण किये जाने की योजना शुरू की गई है। वहीं, अब तक जहां सरकारी विद्यालयों में केवल कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ही नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती थी, वहीं अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वर्ग के छात्र भी इस सुविधा के दायरे में आ गए हैं। यह निर्णय न सिर्फ शिक्षा में समान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.