मुजफ्फरपुर, जून 8 -- साहेबगंज। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने कहा कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता, हमें वैश्य आयोग चाहिए। बिहार में वैश्य समाज की जनसंख्या 22% है, लेकिन हमारी राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक भागीदारी नगण्य है। वे धर्मशाला रोड में रविवार को वैश्य समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साहू भूपाल भारती ने कहा कि वैश्य समाज किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं रहेगा। इस मौके पर प्रो. अजय कुमार, काशी प्रसाद, मोहन स्वर्णकार, जेपी गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मणिकांत गुप्ता, संजीत कुमार, रामजय कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.