लखनऊ, सितम्बर 2 -- -संगठन मजबूती को अपना दल (एस) चलाएगा अभियान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अपना दल(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मांग की है कि अब ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख की जाए। साथ ही उन्होंने ओबीसी मंत्रालय के गठन की भी मांग की। अनुप्रिया मंगलवार को लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रही थीं। विपक्षी सरकारों ने नहीं बढ़ाई थी क्रीमीलेयर उन्होंने आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए निगम बनाए जाने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आउटसोर्सिंग के पदों की भर्ती में आरक्षण की मांग कर रही थी, जो पूरी हुई। पिछड़ों का हित राजग सरकार में ही सुरक्षित है। विपक्षी दल जब सत्ता में रहे तो उन्होंने ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा नहीं बढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.