भभुआ, जनवरी 1 -- जिले के चयनित छात्र-छात्राएं मोबाइल एप से अपलोड करेंगे अपना प्रोजेक्ट वर्ष 2023-24 और 2024-25 में चयनित 104 नवाचारी छात्र होंगे शामिल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत अब ऑनलाइन जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता होगी, जिसमें वर्ष 2023-2024 एवं 2024-2025 के लिए चयनित 104 प्रतिभागी अपने मॉडल के साथ शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी जिले के सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षकों को देकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी परियोजना से संबंधित विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज मोबाइल फोन में उपलब्ध मानक प्रतियोगिता एप के माध्यम से अपलोड करना होगा। जारी निर्देश के अनुसार, परियोजना अपलोड करने की अवधि 5 जनवरी से 16 जनवरी तक निर्धारित ...