बुलंदशहर, फरवरी 20 -- शुक्रवार को पहासू रोड स्थित एमडी अस्पताल में प्रेस वार्ता के दौरान संचालक डा. रोहित चौधरी ने बताया कि अस्पताल में शारदा केयर हेल्थ सिटी के दो चिकित्सक एक सप्ताह में एक बार आया करेंगे। जिसमें कार्डियोलॉजी डा. प्रवीण रमन मिश्रा और यूरोलॉजी डा. तरुण सिंह रहेंगे। दोनों चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में उक्त दोनों चिकित्सकों से संबंधित मरीजों के लिए 15 बेड़ों की व्यवस्था की गई है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...