जमशेदपुर, फरवरी 11 -- झारखंड में ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग भी अपना आईपीओ ला सकेंगे। इसके लिए इन कंपनियों को तैयार किया जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से ऐसी कंपनियों को न सिर्फ जानकारी दी जाएगी, बल्कि उसके लिए प्रशिक्षित भी कराया जाएगा। जमशेदपुर से झारखंड में हजारों एमएसएमई कंपनियां हैं, जो चल रही हैं, लेकिन इनमें से कुछ गिनी-चुनी कंपनियां हैं, जिनका आईपीओ है। जबकि ये छोटी कंपनियां भी अपना आईपीओ ला सकती हैं। सिर्फ जमशेदपुर और आदित्यपुर के क्षेत्र में भी करीब 2000 एमएसएमई कंपनिया चल रही हैं। जानकारी नहीं होने और जागरूकता की कमी के कारण इन लोगों ने कभी आईपीओ लाने का न तो प्रयास किया न उस ओर कदम बढ़ाए। सीआईआई इन कंपनियों को इस बारे में जागरूक करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड चीफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.