अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता इंतजार की घड़ी खत्म। अब शिक्षा विभाग के तमाम कार्यालय एक ही भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। इससे हर किसी को सहुलियत होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू बालिका उवि परिसर में 65 वर्ग फीट जमीन पर 4.41 करोड़ की लागत से चार मंजिला भवन बनकर तैयार है। इस संबंध डीईओ ने शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ को पत्र लिखकर सात फरवरी तक शिक्षा भवन में शिफ्ट होने का आदेश जारी किया है। ताकि नौ फरवरी से सभी कार्यालय विधिवत रूप से काम करना शुरू कर दे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि नौ फरवरी से अब शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय शिक्षा भवन में ही काम करना शुरू कर देंगे। इससे सभी को राहत मिलेगी। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बताया कि यह चार मंजिला बिल्डिंग आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस हैं। 15 कमरे और तीन बड़े-बड़े मीटिंग हॉल भी...